Wainganga Times

विभिन्न पंचायत में चलाया जा रहा है जल गंगा संवर्धन अभियान

विभिन्न पंचायत में चलाया गया गया जल गंगा संवर्धन अभिया

जल संरक्षण के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक

कान्हीवाडा-सिवनी जिले में जल गंगा सवंर्धन ,नमामि गंगे अंतर्गत नदी ,नाले,तालाब,झील,कुआं आदि जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण कार्य किया जा रहा है।इसके साथ ही जनजागरूकता के लिए कलश यात्रा,जागरूकता रैली आदि का आयोजन भी किया जा रहा है।
इस अभियान के परिपक्ष्य में सिवनी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत हिनोतिया ,चंदनवाडाखुर्द ,थांवरी में विगत दिवस सामूहिक रूप से गौघाट धार्मिक स्थल पर घाट एवं मंदिरों की साफ-सफाई की गई है।जिसमें सभी जनप्रतिनिधी ,कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसके अलावा सिवनी जनपद की ग्राम पंचायत बम्हनी में भी जल स्त्रोतो की साफ-सफाई ,गहरीकरण,मंदिरों के आसपास सफाई अभियान चलाया जा रहा है।यहॉ अभियान के अंतर्गत खेत तालाब निर्माण,रिचार्ज पिट निर्माण ,कुआं की साफ-सफाई का कार्य किया गया।जनजागरूगता के लिए कलश यात्रा निकाली गयी।जिसमें सभी जनप्रतिनिधि ,कर्मचारियों के साथ-साथ ग्रामीण भी सहभागिता दिखा रहे हैं।












				
Picture of Adil Khan

Adil Khan

क्या बॉक्स ऑफिस पर पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी जवान?

View Results

Loading ... Loading ...

copyright 2023 | www.waingangatimes.com | All Rights Reserved

You cannot copy content of this page

Home
Video
Search