Wainganga Times

मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद लखनादौन के प्रभारी नियुक्त हुए नरेंद्र सिंह कुमरे

लखनादौन। आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया एवं युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सैयाम व जिला अध्यक्ष राहुल उइके की अनुशंसा पर आगामी 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर आदिवासी विकास परिषद कांग्रेस युवा नेता नरेंद्र सिंह कुमरे को लखनादौन विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। ताकि लखनादौन विधानसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी योगेंद्र सिंह बाबा के साथ मिलकर कांग्रेस को विजय दिलाने में सहयोग कर सकें।
कांग्रेस के युवा नेता नरेंद्र सिंह कुमरे के विधानसभा प्रभारी नियुक्त होते ही युवाओं में खुशी की लहर है। वहीं नरेंद्र सिंह कुमरे लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक कांग्रेस प्रत्याशी योगेंद्र सिंह बाबा के करीबी बताए जा रहे हैं। साथ ही श्री कुमरे वर्तमान में कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष भी है। नरेंद्र सिंह कुमरे आईटी सेल के माध्यम से लोगों को जागरुक करते है।
गौरतलब है कि नरेंद्र सिंह कुमरे को आदिवासी विकास परिषद लखनादौन विधानसभा प्रभारी नियुक्त होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक प्रत्याशी योगेंद्र सिंह बाबा ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला उपाध्यक्ष मुकेश जैन, राजेंद्र जैन, उप ब्लॉक कांग्रेस सालीवाडा के अध्यक्ष नेपाल सिंह ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार शेरू नायक, लाखन सिंह बलिया, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पंडित संकल्प दीक्षित, कांग्रेस प्रभारी आशीष जैन, युवा कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष शुभम सोनी, केवलारी विधानसभा युवा कांग्रेस के महासचिव यशवंत सिंह बघेल, युवा नेता लकी बघेल, धर्मेंद्र सिंह बघेल, झाड़ू लाल अहिरवार, सालीवाडा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष टीकाराम उइके, तेजी लाल कुमरे, नीलसिंह पटेल, रामचंद्र पटेल, गोविंद पटेल, जिला कांग्रेस महामंत्री चित्रकांत शिवहरे, ब्लॉक अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष,सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने नरेंद्र सिंह कुमरे के राजनीतिक उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Devraj Dehariya

Devraj Dehariya

क्या बॉक्स ऑफिस पर पठान का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी जवान?

View Results

Loading ... Loading ...

copyright 2023 | www.waingangatimes.com | All Rights Reserved

You cannot copy content of this page

Home
Video
Search